सूत्रों के मुताबिक नए फॉर्मूले में कांग्रेस ने दिल्ली में तीन सीटों की मांग की है. साथ ही हरियाणा में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को एक सीट और पंजाब में कोई भी सीट नहीं देने की बात कही है.
नई दिल्ली:
दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीचगठबंधन (Congress AAP Alliance) की कवायद अभी भी चल रही है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस (Congress) ने गठबंधन के लिए आम आदमी पार्टी को आखिरी फॉर्मूला दिया है. सूत्रों के मुताबिक नए फॉर्मूले में कांग्रेस ने दिल्ली में तीन सीटों की मांग की है. साथ ही हरियाणा में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)को एक सीट और पंजाब में कोई भी सीट नहीं देने की बात कही है. अगर आम आदमी पार्टी को यह फॉर्मूला मंजूर होता है तो गठबंधन होगा, नहीं तो कांग्रेस सातों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करेगी. आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस से अभी कोई औपचारिक संदेश नहीं आया है. आम आदमी पार्टी दिल्ली में छह सीटों पर अड़ी हुई है.
वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ नई दिल्ली में गठबंधन से इनकार किया.


0 Comments