बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान (Salman Khan) अपनी फ्रेंचाइजी 'दबंग' (Dabangg) की तीसरी सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है.
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान (Salman Khan) अपनी फ्रेंचाइजी 'दबंग' (Dabangg) की तीसरी सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है. इसकी जानकारी सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए रविवार को दी. सलमान खान ने एक वीडियो पोस्ट किया और उसमें उनके भाई अरबाज खान भी नजर आए, जो फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं. सलमान खान ने बताया कि वह सोमवार से 'दबंग 3' (Dabangg 3) की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. इंदौर में पहुंचने के बाद सलमान खान शूट के लिए मंडलेश्वर और महेश्वर जाएंगे, जोकि इंदौर के बाहरी इलाके में हैं. फिलहाल फिल्म 'दबंग 3' का मुहूर्त शॉट लिया जा चुका है और इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.


0 Comments