IPL 2019:राजस्थान की टीम शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट पर 198 रन बनाने के बावजूद इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाई थी. गेंदबाजी में श्रेयस गोपाल (27 रन पर तीन विकेट) को छोड़कर और कोई गेंदबाज ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए थे
चेन्नई:
चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले दूसरे मुकाबले में चेन्नई ने रोमांचक के नजदीक पहुंचे मुकाबले में राजस्थान को 8 रन से हरा दिया. यह राजस्थान की लगातार तीसरी हार रही. चेन्नई से मिले 176 रन रे लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की भी शुरुआत खराब रही और एक छोर पर लगातार गिर रहे विकेटों से उसकी हार तय दिख रही थी. लेकिन बेन स्टोक्स (46 रन, 26 गेंद, 1 चौका, 3 छक्के) और अपने अंदाज से चेन्नई को हैरान करने वाले जोफ्रा आर्चर (24 रन, 11 गेंद, 1 चौका, 2 छक्के) से मैच में राजस्थान की वापसी करा दी.
लेकिन जब ब्रावो के आखिरी ओवर में 12 रन की दरकार थी, तब बेन स्टोक्स पहली ही गेंद पर आउट हो गए.और इसी के साथ राजस्थान की उम्मीदें भी खत्म हो गईं. आर्चर सहित बाकी बल्लेबाज जरूरी रन नहीं बना सके और राजस्थान कोटे के 20 ओवरों में 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी. इसी के साथ ही चेन्नई ने 8 रन से मैच जीत लिया. कुल मिलाकर चेन्नई की जीत की बड़ी वजह धोनी का वह अंदाज रहा, जो अपने बैटिंग के दौरान आखिरी ओवर में दिखाया था. जयदेव उनदकट की धुनाई करते हुए धोनी ने इस आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े थे. और इसने आखिरी पलों में निर्णायक अंतर पैदा किया.


0 Comments